khabar abhi tak

DJ संचालकों की आफत, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, सिविल लाइन,विजय नगर में बिना परमिशन बज रहे साउंड सिस्टम जब्त

जबलपुर। शहर में लगातार बढ़ रहे ध्वनि प्रदूषण और जिला प्रशासन के स्पष्ट आदेशों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। सिविल लाइन और विजय नगर क्षेत्र में पुलिस ने बिना अनुमति के तेज आवाज में डीजे और साउंड सिस्टम बजा रहे दो अलग-अलग पिकअप वाहनों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन और पूरा साउंड सेटअप जब्त कर लिया है।

                              सिविल लाइन थाना प्रभारी श्रीमती शशि धुर्वे ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस लाइन गेट के सामने एक महिंद्रा पिकअपमें तेज आवाज में लाउडस्पीकर और साउंड सिस्टम बजाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस पहुंच गई और साउंड ऑपरेटर अविनाश पासवान 28 वर्ष निवासी न्यू कंचनपुर, अधारताल से अनुमति संबंधी कागजात मांगे, जिसपर ऑपरेटर साउंड बजाने से संबंधित कोई भी वैध अनुमति नहीं दिखा सका। पुलिस ने पिकअप वाहन, 8 बड़े साउंड, मिक्सर मशीन और एम्पलीफायर जब्त करते हुए कोलाहल अधिनियम की धारा 7/15 के तहत मामला दर्ज किया है।

अंहिसा चौक पर दबिश-

विजय नगर पुलिस को खबर मिली कि अंहिसा चौक पर एक वाहन में अवैध रूप से भारी मात्रा में साउंड उपकरण और डीजल इंजन लगाकर तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा है। जिसपर पुलिस पहुंच गई और वाहन चालक सौरभ विश्वकर्मा 29 वर्ष निवासी कृष्णा कॉलोनी, गोहलपुर से पूछताछ के बाद वाहन में लदे 2 बड़े और 6 छोटे साउंड बॉक्स, 6 लाइट, डीजल इंजन, एम्पलीफायर और स्टेबलाइजर समेत पूरा वाहन जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 223 और कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak