अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान के अनुसार देर रात सोमवार देर रात तीन लोग IAS अधिकारी के घर में घुसे और चंदन का पेड़ काटकर ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हबीबगंज पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच भी आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है। शुरुआती जानकारी में आशंका जताई गई है कि वारदात के दौरान गार्ड सो गया था। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की जांच जारी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि चोर घर में किस रास्ते से दाखिल हुए और पेड़ काटकर ले जाने में कितना समय लगा। विवेक पोरवाल प्रमुख सचिव खनिज साधन विभाग के पद पर वर्तमान में पदस्थ हैं। इसके पहले राजस्व विभाग और लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव रह चुके हैं
VIP क्षेत्रों में पहले भी हो चुकी हैं चोरी-
चार इमली में वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ कई नेताओं के आवास हैं। इसके बावजूद यहां चोरी की वारदात सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। इससे पहले भी वीआईपी इलाकों में चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इनमें आईजी इंटेलिजेंस के आवास के आसपास चोरी, भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के सरकारी बंगले में चोरी और हाल ही में मंत्री विश्वास सारंग के बंगले में हुई चोरी की घटना शामिल है।