जबलपुर/मंडला। मंडला के महाराजपुर में आज टिम्बर कारोबार से जुड़े निरंजन लाल अग्रवाल और विकास गोहिल के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापा मार दिया। टीम को देख कारोबारियों में हड़कम्प मच गया, वे कुछ समझ पाते इससे पहले अधिकारियों ने सारे रिकार्ड जब्त कर जांच शुरु कर दी। सुबह से शुरु की गई जांच रात तक चलती रही। मंगलवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने जांच शुरू की।
खबर है जबलपुर में इनकम टैक्स विभाग को टिम्बर कारोबारियों द्वारा लगातार टैक्स चोरी किए जाने की शिकायतें मिल रही थी, जिसके चलते आज आयकर विभाग के अधिकारियों ने एक साथ दोनों कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी। दबिश के दौरान अधिकारियों ने दोनों कारोबारियों के यहां से लेनदेन के रिकार्ड जब्त कर जांच शुरु कर दी। सुबह से शुरु की गई जांच कर रात तक चलती रही। हालांकि अधिकारियों द्वारा कोई बयान जारी नहीं किया गया। जांच में क्या तथ्य सामने आए हैं और आगे क्या कार्रवाई होगी, इसकी जानकारी विभाग की आधिकारिक प्रतिक्रिया के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।