khabar abhi tak

RDVV ने पास छात्रों को कर दिया फेल, NSUI ने जमकर किया हंगामा, रिजल्ट की प्रतियां जलाई, मंत्री का फूंका पुतला,

 

जबलपुर/कटनी। कटनी में जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणामों को लेकर की गई गड़बड़ी को लेकर आज NSUI ने जमकर विरोध  प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान छात्रों ने शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष में हंगामा किया। छात्रों ने खराब परिणामों की प्रतियां जलाईं और उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका।

                                 छात्र नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि  विश्वविद्यालय ने 21 अगस्त 2026 को स्नातकोत्तर के परीक्षा परिणाम घोषित किए थे। इनमें कई छात्र पास हुए थे। इसके बाद 13 अक्टूबर 2026 को संशोधित परिणाम जारी किए गए, जिनमें पहले पास हुए छात्रों को फेल कर दिया गया। इसी के विरोध में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस मध्य प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष शशांक गुप्ता गोलू,  NSUI के जिलाध्यक्ष अजय खटिक, छात्र नेता अभिषेक प्यासी और मुड़वारा विधानसभा अध्यक्ष प्रिंस वंशकार को गिरफ्तार कर एनकेजे थाने ले गई।  हंगामे और गिरफ्तारी के बाद विश्वविद्यालय व कॉलेज प्रशासन ने परीक्षा परिणामों में सुधार के लिए 48 घंटे का समय मांगा है।  NSUI ने चेतावनी दी है कि तय समय में परिणामों में सुधार नहीं हुआ, तो पूरे जिले में आंदोलन किया जाएगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak