बताया गया है कि युवती का एक युवक से प्रेम संबंध रहे जिसके चलते दोनों रोज बातचीत करते रहे, लेकिन पिछले दो दिन से युवती का प्रेमी से मोबाइल फोन पर बातचीत नहीं हुई। जिससे युवती बिफर गई और एनसीएल की शिवकुंज कॉलोनी के नीचे सड़क किनारे लगे बीएसएनएल मोबाइल टावर शाम करीब 6 बजे टावर पर चढ़ गई। युवती को मोबाइल टॉवर पर देख लोगों में हड़कम्प मच गया, देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने पहले उसे समझाकर नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन किसी के करीब पहुंचने पर वह और ऊपर चढ़ जाती थी।
टावर के नीचे कांटेदार झाडिय़ां और कीचड़-
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम प्रशासन को भी मौके पर बुलाया गया। टावर के चारों ओर नुकीली जाली लगी थी। नीचे कांटेदार झाडिय़ां और कीचड़ होने से युवती के गिरने पर गंभीर हादसे का खतरा था।
प्रधान आरक्षक समेत चार लोग टावर पर चढ़े-
पुलिस के अनुसार, मोरवा थाने के प्रधान आरक्षक श्याम सुंदर वैश्य तीन अन्य लोगों के साथ टावर पर चढ़े। उन्होंने युवती को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद युवती नीचे उतरने के लिए तैयार हुई और पुलिस ने उसे सुरक्षित उतार लिया।