khabar abhi tak

धारदार चाकू के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार, देखें वीडियो



जबलपुर।
पांच साल जेल की सजा काटने के बाद बाहर आए एक शातिर बदमाश को रांझी पुलिस ने धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि सजा काटने के बाद भी आरोपी बदमाश के बदला लेने की नीयत थी। रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बता कि पुलिस ने त्वरित और सतर्क कार्रवाई करते हुए एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी दिलीप उर्फ डिल्लू निवासी समन नगर, रिछाई पुरानी रंजिश के चलते किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी कुछ समय पहले ही धारा 307 के मामले में पांच साल की सजा काटकर बाहर आया था, लेकिन उसके मन में अभी भी दुर्भावना और दुश्मनी का भाव बना हुआ था।


पुलिस को मिली सटीक सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर दशहरा मैदान और वीएफजे के पास से आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बड़ा और खतरनाक धारदार चाकू बरामद किया है। रांझी पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश कर दिया है। पुलिस हथियार उपलब्ध कराने वाले अन्य लोगों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak