khabar abhi tak

जबलपुर : अपर मंडल रेल प्रबंधक ने सतना एवं मैहर स्टेशन का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक अभय कुमार गुप्ता द्वारा शुक्रवार 16 अक्टूबर को सतना एवं मैहर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुविधा, सुचारु आवागमन तथा बेहतर यात्री अनुभव सुनिश्चित करने के लिए की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में भीड़ प्रबंधन व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, ताकि यात्रियों की आवाजाही सुव्यवस्थित बनी रहे और भीड़ के कारण किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही स्टेशन परिसर में उपलब्ध खानपान सुविधाओं का निरीक्षण कर यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।

श्री गुप्ता द्वारा स्टेशन परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया तथा स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने के लिए की जा रही गतिविधियों का जायजा लिया गया। इसके अतिरिक्त, यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा के दृष्टिगत स्टेशन परिसर में की गई व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया, जिससे यात्रियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak