khabar abhi tak

पत्नी, बेटी को कमरे से बाहर निकालकर फांसी पर झूला युवक,

जबलपुर। मझगवां थानान्तर्गत टिकुरहाई मोहल्ला में उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब अमन कोल नामक युवक ने पत्नी व बेटी को कमरे से बाहर निकाल कर फांसी लगा ली। परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि अमन फंदे पर झूल रहा था। अमन को इस हालत में देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग घरों से निकल आए,जिन्होने अमन को देखा तो स्तब्ध रह गए। 

                           पुलिस के अनुसार टिकुरहाई मोहल्ला निवासी अमन कोल उम्र 26 वर्ष बीती रात 12 बजे के लगभग घर पहुंचा। अमन सीधे अपने कमरे में गया, जहां पर गहरी नींद में सो रही पत्नी रितू व तीन वर्षीय बेटी को उठाकर कमरे से बाहर निकाल दिया। कमरे से बाहर निकाले जाने पर पत्नी रितू ने शोर मचाना शुरु कर दिया। परिवार के सदस्य उठकर आते इससे पहले अमन ने कमरा बंद कर गमछा से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों ने दरवाजा खटखटाते हुए आवाज लगाई लेकिन अमन की कोई आहट नहीं मिली। घबराए परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर आए तो देखा कि अमन फांसी के फंदे पर लटक रहा है। अमन को इस हालत में देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग घरों से निकल आए, जिन्होने देखा तो वे भी स्तब्ध रह गए। खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई और शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak