पुलिस के अनुसार ग्वारीघाट गणेश मंदिर के सामने रहने वाले पुन्नू बर्मन का बेटा नितिन उम्र 18 वर्ष अपने दोस्त साहिल के साथ गढ़ाफाटक में मूर्तिकार के पास काली जी प्रतिमा लेने के लिए घर से निकले। मूर्तिकार के यहां से दोनों दोस्त देर रात तीन बजे के लगभग अपने घर जाने के लिए निकले। जब वे हवाबाग कालेज के सामने से गुजर रहे थे, इस दौरान पीछे से आए भारी वाहन ने टक्कर मार दी, टक्कर लगते ही दोनों युवक सामने की ओर गिरे, जिन्हे वाहन कुचलते हुए निकल गया। नितिन व साहिल को खून से लथपथ हालत में देख पीछे से आए अन्य लोगों ने देखा तो उठाकर तत्काल मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर आज सुबह 6 बजे साहिल उम्र 18 वर्ष की तथा सुबह 10 बजे नितिन उम्र 17 वर्ष की मृत्यु हो गयी है। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई और पूछताछ के बाद मर्ग कायम कर वाहन की तलाश शुरु कर दी है।
अंधमूक बायपास पर बाइक सवार वृद्ध की दुर्घटना में मौत
इसी तरह अंधमूक बायपास पर बाइक सवार रामसेवक तिवारी उम्र 65 वर्ष, निवासी ग्राम सगोड़ी, तहसील मझौली, सिहोरा को भारी वाहन ने टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में रामसेवक के सिर पर गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक के परखच्चे उड गए। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है।