जबलपुर। शराब-गांजा पीने के लिए पैसे नहीं देने पर गढ़ा और हनुमानताल क्षेत्रों में बदमाशों ने बका चलाया। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
गढ़ा पुलिस ने बताया कि बुधवार को विजयनगर के सोनू जायसवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने दोस्त योगेश श्रेष्ठ नेपाली की ससुराल एलआईसी रतननगर इंद्रा बस्ती गढ़ा आया था। दोपहर लगभग 2 बजे दोस्त के मोहल्ले का गुड्डू रायडर अपने साथी कृष्णा के साथ आया। योगेश श्रेष्ठ से दोनों शराब पीने के लिये 1 हजार शराब पीने के लिये मांगने लगे। रूपये देने से मना करने पर गाली गलौज करने लगे। उसने दोनों को समझाया तो दोनों चले गये। कुछ देर बाद गुड्डू रायडर लोहे के बका जैसी वस्तु लेकर आया और हमलाकर योगेश के सिर में चोट पहुंचा दी। वह बीच बचाव करने लगा तो कृष्णा ने उसे उठाकर जमीन पर पटक दिया। मारपीट कर दोनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।
हनुमानताल पुलिस के मुताबिक रविदास नगर निवासी अमित चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बुधवार रात लगभग 9-30 बजे अपने घर के पास मौसी के लड़के सुधांशु चौधरी के साथ बैठा था। तभी लाला चौधरी, करन चौधरी एवं शुभम चौधरी आकर उससे गांजा पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगे। रूपये देने से मना करने पर तीनों गाली गलौज करने लगे एवं लाला एवं शुभम हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे। लाला चौधरी बका जैसे हथियार से हमलाकर उसके पीठ में चोट पहुंचा दी। उसका भाई सुधांशु चौधरी बीच बचाव करने आया तो करन चौधरी लठ् से हमलाकर सुधांशू चौधरी के सिर में मारकर चोट पहंुचा दी और तीनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।
