khabar abhi tak

इटारसी से जबलपुर तक थी ' बबली, गंगा और काली ' की ' सल्तनत ', देखें वीडियो




जबलपुर।
ट्रेनों में यात्रियों के बीच अवैध रूप से वसूली करने वाले किन्नर बबली, गंगा और काली को आरपीएफ ने बुधवार को पकड़ा है। तीनों की किन्नरों की सल्तनत इटारसी से लेकर जबलपुर तक थी, जो अलग-अलग ट्रेनों में यात्रियों से वसूली करती थी। ये तीनों किन्नर इटारसी के बताए जा रहे हैं, जो सालों से इस रेलखंड पर यात्रियों को डरा-धमका कर पैसे वसूलते थे। 

आरपीएफ पोस्ट के मुताबिक बबली गुरू रेशम खान, गंगा गुरू संजना और काली गुरू रेशम खान को पकड़ा गया है। ये किन्नर पुणे-सुपौल ट्रेन में यात्रियों से जबरन पैसों की मांग कर वसूली कर रहे थे। 
आरपीएफ थाना प्रभारी राजीव खरब ने बताया कि इटारसी छोर पर पुणे-सुपौल ट्रेन की जांच उप निरीक्षक राजकुमार चन्देल, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र तिवारी, विपिन कुमार दुबे, हरिकेश दुबे और अरुण यादव कर रहे थे। मौके पर यात्रियों ने उन्हें तीन किन्नरों की जानकारी दी, जो उन्हें परेशान कर वसूली कर रहे थे। आरपीएफ को देखकर तीनों किन्नर खुद को बचाने के लिए टॉयलेट में घुस गए थे, जहां टीम ने आखिरकार बबली, काली और गंगा तीनों को पकड़ा। आरपीएफ की पूछताछ में यह सामने आया कि तीनों किन्नर इटारसी से लेकर जबलपुर तक ट्रेनों में वसूली करते थे। मौके पर किन्नरों के पास यात्रा टिकट या अन्य कोई टिकट नहीं था। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak