khabar abhi tak

जबलपुर:सड़क पर चीखता रहा बीमार बुजुर्ग, बरसती रहीं लाठियां,देखें वीडियो




जबलपुर
। ग्वारीघाट क्षेत्र में मानसिक रूप से अस्वस्थ वृद्ध पर कुछ युवकों ने सड़क पर लाठियों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित बार-बार अपनी बेगुनाही की दुहाई देकर रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन आसपास मौजूद राहगीर मदद करने के बजाय मूकदर्शक बने रहे। हमले से वृद्ध के हाथ-पैर से भारी रक्तस्राव होने लगा। बुधवार को सोशल मीडिया पर इस बर्बरता का दृश्य प्रसारित होने और ग्वारीघाट का प्रवेश द्वार नजर आने के बाद पूरे मामले की पुष्टि हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना तिवारी ने स्थानीय थाना प्रभारी को फुटेज की जांच कर हमलावरों की पहचान करने और उनके विरुद्ध तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। हमले के दौरान मुख्य रूप से 2 लोग लाठी भांजते दिखे, जबकि सड़क किनारे खड़े अन्य नागरिक केवल नजारा देखते रहे और किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। ​प्रशासन ने ग्वारीघाट प्रवेश द्वार वाले फुटेज के आधार पर अज्ञात हमलावरों की धरपकड़ शुरू कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak