khabar abhi tak

घर में घुसकर लूटपाट करने वाले तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो



जबलपुर।
अधारताल के एक घर में घुसकर लूटपाट करने वाले तीन शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन आरोपियों में दो पर पुराने मामले दर्ज होना बताया है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रही है।


अधारताल टीआई विपिन ताम्रकार ने बताया कि अधारताल में रहने वाले अनिल ने मामला दर्ज कराया था कि उसके घर में घुसकर लूटपाट की गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज करके विवेचना में लिया था। विवेचना के दौरान यह सामने आया था कि अनिल के घर में हनुमानताल में रहने वाले जावेद, सुल्तान और मंगन ने लूटपाट की थी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अनिल की निशानदेही पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak