khabar abhi tak

अदालत परिसर में शुरू की जेल केंटीन, देखें वीडियो



जबलपुर।
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय परिसर में गुरूवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय कारागार ने जेल कैंटीन की नई शाखा प्रारंभ की। इस कैंटीन को प्रारंभ कराने की दिशा में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जबलपुर के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता मृगेन्द्र सिंह एवं एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों के प्रयासों और सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गौरतलब है कि केंद्रीय जेल जबलपुर द्वारा पूर्व में इंदिरा मार्केट में जेल कैंटीन की प्रथम शाखा स्थापित की गई थी। उक्त कैंटीन के सफल संचालन के पश्चात इसके विस्तार के रूप में अब मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय परिसर में नई शाखा प्रारंभ की गई है।

जेलर मदन कमलेश ने बताया कि नवस्थापित जेल कैंटीन में पोहा, जलेबी, समोसा, चाय सहित विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इससे उच्च न्यायालय परिसर में आने वाले अधिवक्ताओं, न्यायालयीन कर्मचारियों, पक्षकारों एवं आम नागरिकों को सुविधाजनक स्थान पर उचित दरों पर खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सकेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak