khabar abhi tak

सूने मकान का ताला तोड़कर रुपए के सोने, चांदी के जेवर चोरी, दिन-दहाड़े वारदात से सनसनी

जबलपुर। पनागर थानान्तर्गत ग्राम पड़रिया में रहने वाली महिला गीताबाई चौधरी के सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए के सोने, चांदी के जेवर व नगदी चोरी कर लिए। दिन दहाड़े हुई चोरी की वारदात से सनसनी फैल गई, वारदात उस वक्त हुई है जब परिवार के लोग कथा में शामिल होने के लिए परिचित के घर गए थे। 

                           पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पडरिया निवासी श्रीमती गीता बाई चौधरी उम्र 50 वर्ष अपने रिश्तेदार भगवानदास चौधरी के घर ग्राम पौनिया में आयोजित कथा में शामिल होने गई थीं। घर पर ताला लगा हुआ था। उनका बेटा दीपक काम के सिलसिले में जबलपुर गया था और पति लकड़ी लेने जंगल गए थे। इस दौरान सूने घर का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे चोरों ने पेटी व ड्रम के अंदर छिपाकर रखे गए सोने व चांदी के जेवर व नगदी रुपए पर हाथ साफ कर दिया। घर का ताला टूटा देख आसपास के लोगों ने गीताबाई को खबर दी, घबराकर घर पहुंची गीता बाई ने जब सामान की तलाशी ली, तो उनके होश उड़ गए। चोर ड्रम के कुंदे उखाड़कर उसमें रखे सोने की 1 जोड़ी झुमकी, चांदी की 3 जोड़ी पायल और पेटी में रखे सोने के 3 लॉकेट व चांदी की 6 चूडिय़ाँ चुरा ले गए थे। चोरी की खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई और जांच के बाद प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak