पुलिस के अनुसार राजेश पिता प्रेमचंद चौधरी उम्र 55 वर्ष निवासी इमलहापुरा पेशे से मकान निर्माण मिस्त्री थे। राजेश बीती शाम काम को खत्म कर घर लौटे थे। रात लगभग 9.30 बजे भोजन करने के लिए छत की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे संभल नहीं पाए, जिसके चलते वे सीधे छत से नीचे सड़क पर आ गिरे। गिरने की तेज आवाज सुनकर घर के परिजनों के साथ-साथ आसपास के मोहल्ले के लोग भी तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंच गए, जिन्होने राजेश को तत्काल शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां पर आज सुबह उपचार के दौरान राजेश की मौत हो गई। हादसे के बाद से क्षेत्र में मातम छा गया, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है।
जबलपुर। सिहोरा थानान्तर्गत वार्ड नंबर 9, इमलहापुरा में उस वक्त चीख पुकार मच गई, जब राज मिस्त्री राजेश चौधरी अनियंत्रित होकर छत से नीचे आ गिरा, राजेश को गिरते देख आसपास के लोगों में चीख पुकार मच गई। परिजनों सहित आसपास के लोग राजेश को खून से लथपथ हालत में शासकीय अस्पताल लेकर आए यहां पर आज सुबह उपचार के दौरान राजेश चौधरी की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ है जब राजेश खाना खाकर छत पर टहलने के लिए जा रहे थे।
Tags
jabalpur