khabar abhi tak

निवर्तमान अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने अध्यक्ष शशांक शेखर को अध्यक्ष पद का प्रभार सौंपा


हाईकोर्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन, जबलपुर में पदभार हस्तांतरण समारोह संपन्न

जबलपुर। हाईकोर्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन, जबलपुर की निवर्तमान कार्यकारिणी से नवनिर्वाचित कार्यकारिणी (सत्र 2026-2028) को पदभार हस्तांतरण समारोह दोपहर 1:30 बजे बार हॉल में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

समारोह की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने की। मंच पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष शशांक शेखर, निवर्तमान उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष नवीन दुबे, निवर्तमान सचिव निखिल तिवारी, नवनिर्वाचित सचिव सौरभ सुंदर के साथ मुख्य चुनाव अधिकारी एवं चुनाव आयोग के सदस्य उपस्थित रहे।

अपने स्वागत उद्बोधन में निवर्तमान सचिव निखिल तिवारी ने सभी वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं सम्मानित सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि परंपरा और निरंतरता इस महान संस्था की आधारशिला है।

निवर्तमान अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए और पिछले दो वर्षों में मिले विश्वास और सहयोग के लिए सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। बार की ओर से निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित चुनाव संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग का सम्मान किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश पांडे एवं उनकी पूरी टीम को आभार स्वरूप बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वरिष्ठ सदस्य, पूर्व पदाधिकारी एवं युवा अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak