khabar abhi tak

उड़ीसा से गांजा की खेप लेकर आए दो तस्कर गिरफ्तार, गढ़ा रेलवे स्टेशन से बाहर निकलते ही पुलिस ने दबोचा

 

जबलपुर। उड़ीसा से गांजा की खेप लेकर जबलपुर पहुंचे दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों तस्करों को उस वक्त पकड़ा है, जब वे गढ़ा रेलवे स्टेशन से बाहर निकले, पुलिस को देखते ही दोनों ने दौड़ लगा दी, जिन्हे पीछा करते हुए दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब ढाई लाख रुपए का गांजा बरामद किया है। 

                         इस संबंध में तिलवारा थानाप्रभारी ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि गढ़ा रेलवे स्टेशन से दो युवक आदित्य पटेल उम्र 21 वर्ष व पियूष कुशवाहा 22 वर्ष बैग में गांजा लेकर बाहर निकले। वे कुछ दूर पहुंचे ही थे कि सामने से पुलिस को आते देखा तो दौड़ लगा दी। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा करते हुए दोनों को पकड़कर बैग की तलाशी ली तो उसमें गांजा मिला। पुलिस को पूछताछ में आरोपियों से बताया कि उक्त गांजा उड़ीसा के जिला कांटा बाजी स्थित ग्राम बेलपुरा निवासी आमीर नामक व्यक्ति से लेकर आए है। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि उक्त गांजा जबलपुर में कहां पर सप्लाई करने वाले थे। इस अवैध कारोबार में और कौन कौन लोग शामिल है। आरोपियों को पकडऩे में उप निरीक्षक उमंग अग्रवाल, प्रधान आरक्षक जयशंकर, आरक्षक राजेश प्रदीप, जयदीप,  आरक्षक चालक शैलेन्द्र एवं थाना प्रभारी अपराध उप पुलिस अधीक्षक श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राइम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डे, प्रधान आरक्षक अटल जंघेला, आरक्षक अजीत सिंह, रंजीत यादव, राजेश मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak