
जबलपुर. आखिरकार कई माह तक भरी बरसात में धुर्रे उड़ चुकी सड़क, धूल के गुबार के बीच रेलवे के पुल नंबर 1 से कांचघर रोड के कोचिंग डिपो तक की सड़क का काम आखिरकार रविवार 11 अक्टूबर से शुरू हो गया। इस मार्ग पर डामलीकरण शुरू किया गया है। जिसे देखकर इस मार्ग से आने-जाने वाले आम नागरिकों के अलावा रेल कर्मचारियों ने भी राहत की सांस ली है.
जिस तरफ खुदाई करके पाइप डाली, वहीं पर डामलीकरण
पुल नंबर 1 से कोचिंग डिपो होते हुए कांचघर रोड पर जो डामलीकरण का काम शुरू किया गया है, उसे देखकर लोग काफी चिंतित नजर आ रहे हैं, क्योंकि ठेका कंपनी ने सड़क के जिस तरफ खुदाई करके पाइप लाइन डाली, उसी ओर डामलीकरण किया जा रहा है, जबकि दूसरी तरफ की सड़क भी खुदाई के दौरान भारी-भरकम मशीनें चलने से खराब हो चुकी है। लोगों का कहना है कि पूरी सड़क की मरम्मत कराई जानी चाहिए, केवल एक तरफ सुधार कार्य करने से लोगों को पूरा लाभ नहीं मिल सकेगा.