जबलपुर। विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित सनातन चौक में श्रमिक दंपत्ति की 2 वर्षीय मासूम बच्ची सोते समय अचानक गायब हो गई। तलाश करने पर वह घर के निकट रोती-बिलखती स्थिति में मिली, जिसकी आवाज सुनकर स्थानीय नागरिक एकत्र हुए। नाजुक हालत को देखते हुए उसे तुरंत नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने डॉक्टरों से अंदरूनी चिकित्सीय जांच रिपोर्ट तलब की है। प्रथम दृष्टया अज्ञात युवक द्वारा गलत इरादे से बच्ची को ले जाने की आशंका है। फिलहाल पुलिस ने अपहरण का प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपी की घेराबंदी शुरू कर दी है, मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद अतिरिक्त कानूनी धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
