बताया गया है कि खालसा कालेज के सामने महानद्दा रो पर बीती देर रात तेज आवाज में डीजे बजाए जा रहे थे। इस बात की खबर मिलते ही पुलिस की टीम पहुंच गई,पुलिस को देखते ही डीजे पर डांस कर रहे युवकों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर मिनीट्रक व 12 डीजे साउंड बाक्स जब्त कर लिया। पुलिस को पूछताछ में चालक रोहित सिंह ठाकुर ने स्वीकार किया कि वह बिना किसी वैध अनुमति या प्रशासनिक मंजूरी के गैरकानूनी तरीके से ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर) का इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक और उसमें लदे सभी साउंड उपकरणों को अपने कब्जे में ले लिया। आरोपी चालक के खिलाफ मध्य प्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा 7/15 के तहत कड़ा मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से शहर के अन्य अवैध डीजे संचालकों में हड़कंप मच गया है, और प्रशासनिक सख्ती की चर्चा पूरे जबलपुर में हो रही है।
जबलपुर। जबलपुर शहर में अवैध डीजे संचालन के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। ताजा मामला महानद्दा रोड खालसा कॉलेज के सामने का है, जहां देर रात तेज आवाज में बज रहे डीजे के शोर पर पुलिस ने अचानक दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की है।
Tags
jabalpur