khabar abhi tak

कार में तोडफ़ोड़ कर दो युवकों पर किया हमला, संजीवनी नगर क्षेत्र में घटना

जबलपुर। गढ़ा थानान्तर्गत चौधरी मोहल्ला चंदन कालोनी में सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कॉलेज छात्र के साथ नशे में धुत युवकों द्वारा मारपीट करने और उसकी कार को क्षतिग्रस्त करने का गंभीर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

                             प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल सिंह (उम्र 22 वर्ष), निवासी चंदन कॉलोनी संजीवनीनगर बीती रात लगभग 11 बजे राहुल अपने दोस्त की कार से धनवंतरीनगर से चंदन कॉलोनी लौट रहा था। जब वे चौधरी मोहल्ला स्थित दुर्गा मंदिर के पास पहुंचे, तो देवी साइकिल मार्ट की तरफ से एक ट्राले में दुर्गा जी की प्रतिमा ले जाई जा रही थी। ट्राले वाले ने उन्हें साइड हटाने के लिए कहा। राहुल जब अपनी गाड़ी को रिवर्स कर रहा था, तभी वहां खड़े एक शराबी युवक से कार हल्की सी टच हो गई। इस बात पर ललित कोरी नाम के युवक और उसके 4 अन्य साथियों ने मिलकर राहुल के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपियों ने उसके हाथ, पैर, पेट और पूरे शरीर में मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाईं। साथ ही, जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी कार पर पत्थर मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया और मौके से फरार हो गए। राहुल की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 115(1), 190, 296(बी), 351(2) और 324(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak