khabar abhi tak

युवक को कमरे में बंद करके ' शन्नी-मन्नी-चिन्ना ' ने किया जानलेवा हमला


जबलपुर।
घमापुर के गोपाल होटल के पास रहने वाले एक युवक को कमरे में बंद करके शन्नी-मन्नी-चिन्ना सहित अन्य युवक ने जानलेवा हमला किया। मौके पर युवक की मां के पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।

घमापुर पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात राजेन्द्र बिनोदिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राईवेट काम करता है। वह करिया पाथर मरघटाई गया था। वहां अक्षय मिला, जो पूछा कहां जा रहे हो। उसने कहा कि मिट्टी में जा रहा हूं। उसी समय पीछे से सरदार वंशकार आकर उसके काले रंग की मोटर सायकल में जबरदस्ती बिठाकर शन्नी रजक के घर गोपाल होटल में घर के उपर वाले कमरे में ले गये। वहां शन्नी रजक, मन्नी रजक, चिन्ना, कृष्णा मिले, जो पुरानी बुराई को लेकर गाली गलोज करते हुये एक राय होकर जान से मारने की नियत से शन्नी ने सिर में मारा। उसके दोनों हाथ मेें चोट आयी। चिन्ना, कृष्णा सभी लोगों ने उसके कमरे में बंद कर हाथ मुक्कों, बेल्ट से मारपीट कर पीठ, हाथ कमर सीना में चोटें पहुंचा दी। उसे घसीटकर गली तरफ ले जा रहे थे, उसी समय लता कोरी व उसका दोस्त राहुल लड़िया एवं मां दुर्गा बिनोदिया आये तो सभी उसे छोड़कर भाग गये। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak