khabar abhi tak

लग्जरी कार में ढोई जा रही थी अंग्रेजी शराब, पुलिस को देखकर चालक भागा, देखें वीडियो



जबलपुर।
पाटन के छितुरहा गांव में गुरूवार की रात लग्जरी कार में अंग्रेजी शराब ढोई जा रही थी। इस बात का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस ने मौके पर भारी मात्रा में शराब सहित कार जब्त कर ली है। पुलिस का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी देखकर आरोपी कार चालक वाहन छोड़कर रात के अंधेरे में भाग गया।

पाटन थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय ने बताया कि मुखबिर से सूचना पर बिना नम्बर की सफेद रंग की स्विफ्ट कार में भारी मात्रा में अवैध शराब लोड कर कटंगी तरफ से ग्राम छितुरहा पाटन तरफ आने पर छानबीन की गई। ग्राम छितुरहा में दबिश दी गई, जहां मुखबिर के बताये अनुसार बिना नम्बर की सफेद स्विफ्ट कार छतिग्रस्त हालत में नाली में धसी हुयी मिली। 


तलाशी लेने पर कार के अंदर शराब के कार्टून रखे दिखे। कार नाली से बाहर निकलवाकर चैक करने पर 12 कार्टून में अंग्रेजी शराब  और देशी शराब के 550 पाव तथा कार के अंदर 2 नग नम्बर प्लेट जिसमें एमपी 20 एक्स ई 7680 लिखा है रखी मिली।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak