khabar abhi tak

कलेक्टर-एसपी ने किया शहर का भ्रमण, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा,देखें वीडियो




जबलपुर
। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने आज सोमवार को देर शाम शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर नवरात्र के दौरान की गई यातायात और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सराफा बाजार, नुनहाई, सुनरहाई और गढ़ा फाटक जैसे उन स्थानों पर भी पहुँचे जहाँ माँ दुर्गा के दर्शन करने श्रद्धालुओं की सर्वाधिक भीड़ होती है। उन्होंने यहाँ सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे पुलिस अधिकारियों और जवानों से भी भेंट की तथा उनकी कर्तव्य परायणता की सराहना कर हौसला बढ़ाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak