कलेक्टर कार्यालय में हनुमान चालीसा का किया पाठ
जबलपुर। कलेक्टर कार्यालय में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल महाकौशल प्रांत के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उज्जैन के प्राचीन हनुमान मंदिर को हटाने या विस्थापित करने के कथित प्रयासों के विरोध में प्रदर्शन किया।
पदाधिकारियों ने सरकार को खुला चैलेंज दिया है कि यदि मंदिर हटा तो प्रदेश में हड़कंप मच जाएगा। प्रांत मंत्री अर्पित सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय में हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध जताया। मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मंदिर की यथास्थिति बनाए रखने की मांग की। अर्पित ठाकुर ने कहा कि मंदिर को हटाने के प्रयासों का संगठन लगातार विरोध कर रहा है और मांग पूरी नहीं होने पर पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा।
वहीं, अपर कलेक्टर स्मृति खंडेलवाल ने बताया कि संगठन की मांगों का अध्ययन कर ज्ञापन शासन को भेजा जाएगा।
