जबलपुर। पनागर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मामूली सी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया गया। यह वारदात की शुरुआत 20 अक्टूबर को हुई थी, जब पुलिस कंट्रोल रूम को 112 नंबर के जरिए एक गंभीर वारदात की सूचना मिली। कॉलर ने बताया था कि सिहोरा के बाबा हैंडपंप के पास पनागर रोड पर किसी व्यक्ति पर चाकू से हमला किया गया है और उसकी हालत बेहद गंभीर है।
मौके पर पहुँचकर पुलिस ने जब पड़ताल शुरू की तो पता चला कि घायल होने वाले युवक का नाम विकास सोनी है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि विकास पर हमला करने वाले कोई और नहीं बल्कि उसी मोहल्ले के दो स्थानीय लड़के हैं। घायल विकास सोनी को इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
थाना प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि घायल विकास सोनी ट्रेन में वेंडर का काम करता है। घटना वाले दिन वह अपने ही मोहल्ले में बैठकर आराम से बीड़ी पी रहा था, तभी वहाँ मोहल्ले के दो नाबालिग पहुंचे थे। आरोपियों ने विकास से बीड़ी की मांगी थी, लेकिन जब विकास ने उन्हें बीड़ी देने से साफ इनकार कर दिया था। मौके पर बात इतनी बढ़ गई थी कि दोनों पक्षों में तीखी झड़प शुरू हो गई थी। आरोपियों ने हाथापाई शुरू कर दी और इसी दौरान सनी पटेल नाम के व्यक्ति ने विकास सोनी के पेट में चाकू घोंप दिया था।
