जबलपुर। मझौली में किसान के शशि शंकर तिवारी के सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने उस वक्त लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। जब परिवार के सदस्य अपने गांव अष्टमी पूजन के लिए गए थे। आज रविवार को परिजन घर आए तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है,आलमारी में रखे सोने, चांदी के जेवर व नगदी 70 हजार रुपए गायब है।
पुलिस के अनुसार किसान शशि शंकर तिवारी अपने परिवार के साथ अष्टमी पूजा मनाने पैतृक गांव गए हुए थे। इस दौरान चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और आलमारी के लॉकर तोड़कर 70,000 रुपए नकद, सोने के गहने: मंगलसूत्र, झुमकी और अंगूठी, चांदी के गहने: चांदी की पायल,साडिय़ां चोरी कर ले गए। आज सुबह जब परिवार वापस लौटा और घर के ताले टूटे देखे, अंदर गए तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का लॉकर खुला हुआ था।खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच के बाद प्रकरण दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है।
Tags
jabalpur