जबलपुर। घमापुर थानान्तर्गत मंगल पराग ग्राउंड के पास रहने वाली महिला पूर्णिमा कटारे के चरित्र पर संदेह करते हुए पति दीपक कटारे ने बुरी तरह पीटा। घर से आ रही आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्हे देख दीपक कटारे धमकी देते हुए भाग निकला। मारपीट से महिला के शरीर पर गंभीर चोटें आई है, जिसने थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी दीपक कटारे की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस के अनुसार ग्रीनसिटी बरेला निवासी पूर्णिमा की शादी दीपक कटारे के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दीपक द्वारा पूर्णिमा के चरित्र पर संदेह करते हुए आए दिन मारपीट करता रहा। जिससे परेशान होकर पूर्णिमा अपनी एक बेटी को साथ लेकर अपने मायके घमापुर में आकर रहने लगी। पिछले दिन दीपक यहां आया और पूर्णिमा के साथ गाली गलौज कर चरित्र पर लांछन लगाने लगा। पूर्णिमा ने जब इस बात का विरोध किया तो बुरी तरह मारपीट की, इस बीच पूर्णिमा के मायके वालों ने दीपक को रोकने की कोशिश की तो धमकियां देने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्हे देख दीपक भाग गया। मारपीट से घायल पूर्णिमा ने थाना घमापुर पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी दीपक कटारे की तलाश शुरु कर दी है।