
फाइल फोटो
जबलपुर। पनागर पुलिस ने एक ऐसी महिला को पेट्रोलिंग के दौरान पकड़ा है, जो 100-100 रूपए में गांजे की पुड़िया बेच रही थी। पुलिस ने महिला के कब्जे से गांजे की पुड़िया बरामद की है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है कि वह गांजा कहां से लाई है और मादक पदार्थ बेचने वाला सरगना कौन है।
पनागर पुलिस के मुताबिक गुरूवार को पुलिस पेट्रोलिंग में ग्राम परियट कें प्रियंका विद्या भारती स्कूल के आगे एक महिला अपने घर के सामने एक सफेद रंग की पन्नी में कुछ रखे हुयी थी, जो पुलिस को देखकर दौड़ लगाकर भागने लगी। संदेह होने पर महिला पुलिस स्टाफ द्वारा घेराबंदी कर महिला को पकड़ा। महिला ने पूछताछ पर अपना नाम सुषमा कुशवाहा निवासी परियट बतायी। पन्नी में रखे सामान के संबंध में पूछने पर गांजा की पुड़िया बनाकर बेचने के लिये रखना बतायी। प्लास्टिक की पन्नी को चैक करने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला। गांजा की तौल करने पर 87 ग्राम गांजा होना पाया गया।