जबलपुर। जेडीए (जबलपुर विकास प्राधिकरण) प्रॉपर्टी मेला 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को दो दिनों के लिए आयोजित किया जा रहा है। मेला सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक सरदार वल्लभ भाई पटेल भवन, गुजराती मंडल, सिविक सेंटर में चलेगा। जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन ने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य शहर के सभी नागरिकों को एक ही छत के नीचे आवास और व्यावसायिक संपत्तियों से जुड़ी सभी जानकारी और सुविधाएं उपलब्ध कराना है ताकि लोग आसानी से अपनी पसंद का प्लॉट या फ्लैट खरीद सकें। मेले में आवासीय प्लॉट, भूखंड, फ्लैट, डुप्लेक्स के साथ-साथ व्यावसायिक, शैक्षणिक और बारात घर के लिए भी प्लॉट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। श्री जैन ने संस्कारधानी के सभी नागरिकों को इस मेले में सादर आमंत्रित किया गया है ताकि वे आकर अपनी मनपसंद संपत्ति का चयन और क्रय कर सकें।