इसके चलते पश्चिम मध्य रेलवे से होकर संचालित होने वाली दो ट्रेनें अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी। प्रारंभिक तिथियों में मार्ग परिवर्तित रहने वाली रेलगाडिय़ां, 1) गाड़ी संख्या 12188 सीएसएमटी-जबलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस, 15 अक्टूबर 2026 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर कल्याण-कर्जत-पुणे-मनमाड होकर जबलपुर पहुंचेगी। इस दौरान यह ट्रेन इगतपुरी एवं नाशिक रोड स्टेशन नहीं जाएगी।
गाड़ी संख्या 02198 जबलपुर–कोयंबटूर एक्सप्रेस स्पेशल-
16 अक्टूबर 2026 को जबलपुर से प्रस्थान करने वाली यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर जलगाँव-नंदुरबार-वसई रोड-पनवेल होकर कोयंबटूर पहुंचेगी। इस दौरान यह ट्रेन नाशिक रोड स्टेशन नहीं जाएगी। रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि प्रभावित तिथियों में यात्रा करने से पूर्व अपनी ट्रेन के परिचालन, मार्ग एवं समय की अद्यतन जानकारी रेलवे की अधिकृत सूचना सेवाओं से प्राप्त कर यात्रा की योजना बनाएं।