khabar abhi tak

सतगुरु बाबा नारायण शाहजी बरसी, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए माधवनगर स्टेशन पर 3 जोड़ी ट्रेनों को मिला ठहराव

जबलपुर/कटनी। सतगुरु बाबा नारायण शाहजी की बरसी पर आयोजित प्रसिद्ध माधवनगर मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने राहत भरी घोषणा की है। पश्चिम मध्य रेल (जबलपुर मंडल) ने निवार-कटनी रेलखंड पर स्थित माधवनगर स्टेशन पर तीन जोड़ी प्रमुख एक्सप्रेस और इंटरसिटी ट्रेनों को 1 मिनट का अस्थाई ठहराव देने का निर्णय लिया है।

                      यह सुविधा 09 और 10 अक्टूबर 2026 को दो दिनों के लिए उपलब्ध रहेगी। जिसके तहत 11273 / 11274 इटारसी-प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस, 11271 / 11272 इटारसी-भोपाल-इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस, 11265 / 11266 जबलपुर-अम्बिकापुर-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस है।  रेल प्रशासन ने मेले के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर सुगम आवागमन और यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस निर्णय से कटनी, जबलपुर, भोपाल और प्रयागराज रूट से आने-जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं की यात्रा अब और अधिक आसान व आरामदायक हो जाएगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak