जबलपुर/दमोह। जबलपुर से दमोह जा रही कार के चालक ने नोहटा रोड पर आज दोपहर बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों के शरीर पर गंभीर चोटें आई। दुर्घटना के बाद कार चालक घायलों को अस्पताल में छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने पूछताछ के बाद फरार हुए कार चालक की तलाश शुरु कर दी है।
पुलिस के अनुसार बटियागढ़ निवासी गजेंन्द्र लोधी उम्र 28 वर्ष व हिंडोरिया निवासी टिक्कू लोधी 22 वर्ष बाइक से जबलपुर की ओर आ रहे थे। जब वे नोहटा रोड पर डिवाडर पार कर रहे थे। इस दौरान जबलपुर की ओर से आई कार के चालक ने दोनों को टक्कर मार दी। जिससे वे बाइक सहित गिरकर घिसटते चले गए, हादसे में दोनों के शरीर पर गंभीर चोटें आई। दुर्घटना होते देख आसपास के लोगों ने कार चालक को घेरकर रोक लिया। इसके बाद कार चालक ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और कार छोड़कर भाग निकला। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद कार चालक की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है।