पुलिस के अनुसार कटनी सेजेहटी गांव निवासी अनिल पिता करण सिंह उम्र 30 वर्ष व उस्ताज पिता पुरान सिंह मोटरसाइकिल से अपने गांव जाने के लिए निकले। वे देर रात सुंघरा गांव से आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगते ही दोनों युवक बाइक सहित उछलकर सामने की ओर गिरे, जिन्हे कुचलते हुए ट्रक निकल गया। हादसे को देख राह चलते लोगों में चीखपुकार मच गई। जिन्होने दोनों घायलों 108 एम्बुलेंस की मदद से तत्काल कटनी जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन सिर और शरीर पर आई गंभीर चोटों के कारण आज सुबह इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस द्वारा फरार ट्रक चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
कटनी। कटनी के सुंघरा गांव के समीप देर रात ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारकर कुचल दिया, हादसे में दोनों युवकों के शरीर पर गंभीर चोटें आई। दुर्घटना होते देख राह चलते लोगों में चीख पुकार मच गई। जिन्होने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर आज दोनों युवकों की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, जिन्होने पूछताछ के बाद फरार हुए ट्रक चालक की तलाश शुरु कर दी है।
Tags
katni