जबलपुर। होमगार्ड में दरीखाना में ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड सैनिक का मोबाइल अज्ञात स्कूटर सवार ने लूट लिया। हाईकोर्ट के गेट नंबर एक के सामने इस वारदात के बाद आरोपी भाग गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
एआई आधारित फोटो
सिविल लाईन पुलिस ने बताया कि रविवार की रात होमगार्ड सैनिक नरेन्द्र चौबे निवासी अंबा बिहार कालोनी सिहोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह होमगार्ड के पद पर पदस्थ है। रविवार को उसकी डियूटी रात 10 बजे से सुबह बजे तक दरीखाना कैम्प में थी। डियूटी के बाद अपने घर सिहोरा जाने के लिये रेलवे स्टेशन पैदल जा रहा था। जैसे ही वह हाईकोर्ट गेट नम्बर 1 के पास पहंुचा। लगभग 6-30 बजे एक एक्सिस स्कूटी का चालक उसके सामने आकर रास्ता रोककर उस पर स्कूटी चढ़ाने की धमकी देकर उसे डरा धमका कर उसके हाथ में लिये हुये मोबाइल लूटकर स्कूटी से कलेक्ट्रेट चौराहे तरफ भाग गया। स्कूटी चालक लड़के की उम्र 18-20 वर्ष होगी, जो सफेद चैक शर्ट एवं काले रंग का पेंट पहना था।