khabar abhi tak

फ्लाईओवर पर हाईवा की टक्कर से स्कूटर सवार की मौत, देखें वीडियो




जबलपुर।
दमोहनाका-मदनमहल फ्लाईओवर पर गुरूवार देर रात एक हाईवा की टक्कर से स्कूटर सवार की मौत हो गई। दुर्घटना में अन्य दो युवकों को चोटें आई। मौके से हाईवा चालक वाहन सहित भाग गया। खमरिया के अन्य हादसे में दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई है।


गढ़ा पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की सुबह लटकारी के पड़ाव निवासी शरद उर्फ बड्डू बर्मन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राईवेट काम करता है। देर रात लगभग 3-30 बजे अपने दोस्त अंकित झारिया व अमन केशरवानी के साथ अमन की एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 जेड क्यू 9684 से अमन की बुआ के यहंा देवताल जा रहे थे। एक्टिवा अमन चला रहा था। वह एवं अंकित पीेछे बैठे थे मदनमहल फ्लाई ओवर के उपर रोटरी पार किये तभी सामने से एक रेत हाईवा ट्रक का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये एक्टिवा में टक्कर मार दी, जिससे हम तीनों एक्टिवा सहित गिर गये। उसे सिर व अंकित के वायें हाथ के अंगूठे मे चोट आ गयी। अमन को सिर में चोट आने से मौके पर मृत्यु हो गयी। मृतक के परिजन और उनके परिचितों ने गढ़ा थाने के सामने चकाजाम करने की कोशिश की। मौके पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी।



इसी तरह खमरिया पुलिस ने बताया कि मोहनलाल हरगोविन्ददास अस्पताल से सूचना मिली कि नरेन्द्र कुमार बर्मन निवासी ग्राम केवलारी को गुरूवार रात लगभग 8-30 बजे मेन रोड उमरिया पेट्रोल पम्प के पास खमरिया में सड़क दुर्घटना में घायल होने से साथी कृष्णा यादव द्वारा रात लगभग 10-45 बजे भर्ती कराया गया था। दौरान उपचार के आज सुबह लगभग 4-55 बजे नरेन्द्र की मृत्यु हो गयी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak