khabar abhi tak

अपडेट : एमपी में पीडबलूआई की ट्राली ट्रेन से टकराई, 2 ट्रेक मेंटेनर की मौत, 2 घायल

शाजापुर. गोवा एक्सप्रेस, ट्रैक मेंटेनेंस ट्रॉली से टकरा गई। ट्रॉली में 5 गैंगमैन सवार थे। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दो और लोगों को भी चोटें आई हैं। पांचवां कर्मचारी समय रहते ट्रॉली से कूद गया।
जीआरपी के मुताबिक, बेरछा रेलवे स्टेशन से करीब 14 किलोमीटर दूर पीर उमरोद और मक्सी के बीच ट्रैक मेंटेनेंस किया जा रहा है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे पीडबलूआई (स्थायी मार्ग निरीक्षक) ट्रॉली में 5 रेल कर्मचारी काम में जुटे थे। इसी दौरान डायवर्टेड रूट से गुजर रही ट्रेन उसी ट्रैक पर आ गई।
स्पीड में थी ट्रेन, ट्रॉली नहीं हटा पाए

ट्रेन के लोको पायलट ने हॉर्न बजाया, लेकिन स्पीड ज्यादा होने की वजह से कर्मचारी ट्रॉली नहीं हटा पाए। हादसे में भगवान सिंह बिलमा की मौके पर ही मौत हो गई। दिलीप जायसवाल पैर कटने से गंभीर रूप से घायल हो गया। दिलीप के साथ विक्रम और सद्दाम को भी मक्सी के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से सभी को उज्जैन रेफर कर दिया गया है। यहां इलाज के दौरान दिलीप की मौत हो गई। इससे पहले टीम लीडर मनोज वर्मा ट्रॉली से कूदकर जान बचाने में कामयाब हो गए थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak