khabar abhi tak

साइबर ठगी : मोबाइल हैक करके तीन लोगों के खाते से उड़ाए पैसे


जबलपुर।
साइबर ठगों ने त्योहार पर खरीदारी की लालच देकर तो कहीं मोबाइल हैक करके तीन लोगों के खातों से पैसे निकाल लिए। गोरखपुर और रांझी के इन मामलों की पुलिस में शिकायत की गई है। पुलिस ने मामले साइबर सेल को सौंप दिए हैं, जो छानबीन में जुटे हैं।

गोरखपुर पुलिस के मुताबिक इंद्रानगर निवासी ज्ञानेन्द्र पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका बैंक खाता एसबीआई बैंक शाखा नयागांव में है। वह आईटी पार्क में प्राईवेट जॉब करता है। 14 अक्टूबर को शाम लगभग 6 बजे अपना मोबाइल चैक किया। उसके मोबाइल से 45 हजार रूपये कटने का मैसेज था। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी करते हुये उसके बैंक खाते से 45 हजार रूपये निकाल लिये हैं। 

गोरखपुर पुलिस ने बताया कि गुरूवार को पुलिस लाइन निवासी हेमलता धुर्वे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह नर्सिंग का कोर्स कर रही है। 7 अक्टूबर को इंस्टा से उसने खरीददारी के लिये एक पेज पर जाकर आर्डर किया। उसके मोबाइल में व्हाटसएप नम्बर में मैसेज आया। बताया कि अमेजान डॉट काम से बोल रहा है। आर्डर कन्फरमेषन के लिये ओटीपी आयेगा, जिस पर आपको पेमेंट करना पड़ेगा। उसने आर्डर केंसिल करने के लिये कहा तो बोले कि आर्डर केंसिल नहीं होगा। आपको पेमेंट करनी पड़ेगी। यह कहकर उससे 7 बार में कुल 80 हजार रूपये ले लिये। उसने एसबीआई ब्रांच महानद्दा के खाते से एवं मां के पीएनबी बैंक के खाते से पेमेंट की है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर उसके साथ उसके तथा उसकी मां के खाते से कुल 80 हजार रूपये ठग लिये हैं। 

रांझी पुलिस ने बताया कि आदर्श नगर निवासी सौरभ सोनी ने लिखित शिकायत की कि 12 अक्टूबर को सुबह लगभग 11 बजे उसके मोबाइल पर अज्ञात नम्बरों से अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। उसने एक्सिस बैंक का एप डाउनलोड करने कहा। उसने डाउनलोड किया, जिससे उसका मोबाइल हैक हो गया। उसके बैंक खाते से बारी बारी से कुल 67 हजार 680 रूपये कट गये।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak