khabar abhi tak

ग्वालियर हादसे पर सख्त एक्शन, सीएसपी को हटाया, 3 टीआई सहित 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड

 

ग्वालियर. शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। झांसी रोड के CSP रवि भदौरिया को हटाया गया है, जबकि तीन थाना प्रभारियों समेत आठ पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मामले में जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव, आंतरी थाना प्रभारी गीतेश शर्मा, झांसी रोड ट्रैफिक थाना प्रभारी अभिषेक रघुवंशी, यातायात निरीक्षक राघवेंद्र जादौन, प्रधान आरक्षक सुशील द्विवेदी और आरक्षक किशन खन्ना, अनिल जैतपुरिया व पवन सेंगर को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस तरह ष्टस्क्क को मिलाकर कुल नौ पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई है।

हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को राज्य सरकार 4-4 लाख की आर्थिक सहायता देगी। गंभीर घायलों को 2-2 लाख और अन्य घायलों को 50-50 हजार देने के निर्देश भी दिए गए हैं। सभी घायलों का इलाज नि:शुल्क कराया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्री एदल सिंह कंषाना और राकेश शुक्ला को ग्वालियर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। हादसे से प्रभावित परिवार ग्वालियर, शिवपुरी और श्योपुर के बताए गए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के प्रति शोक जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak