जबलपुर. रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 के लिए लाइन पार करते समय आज शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति की मालगाड़ी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की शिनाख्ती के प्रयास किये जा रहे हैं.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुबह के समय प्लेटफार्म नंबर 1 पर रेल पुल की बजाय रेल लाइन क्रास करते समय एक व्यक्ति बाजू की लाइन में खड़ी एक मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। व्यक्ति मालगाड़ी की चपेट में अचानक कैसे आ गया. इसकी जांच जीआरपी कर रही है। जीआरपी ने मृत व्यक्ति की शिनाख्ती के लिए उसकी जेब में क्या-क्या है, इसकी तलाशी ले रही थी.
