khabar abhi tak

गोपाल दास की तलैया के पानी में उतराती वृद्ध की लाश मिली, देखें वीडियो



जबलपुर।
चेरीताल के पीछे गोपालदास की तलैया में शुक्रवार को एक अज्ञात वृद्ध की लाश पानी में उतराती मिली। मौके पर पुलिस ने शव पीएम के लिए मेडिकल भेजा और मृतक के शिनाख्ती के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक गोपालदास की तलैया में बुधवार की सुबह लोगों ने पानी में एक वृद्ध की लाश उतराता देखकर पुलिस को सूचित किया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पाया कि मृतक वयोवृद्ध है। उसकी भुजा में भक्ति का टेटू बना हुआ है। मृतक के पास उसकी शिनाख्ती के कोई भी प्रमाण नहीं हैं। पुलिस ने मृतक के बारे में मौके पर पूछताछ की लेकिन उसे कोई भी सुराग नहीं मिला। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि वृद्ध का शव पानी में अकड़ गया था, जिससे प्रतीत हो रहा है कि यह हादसा 24 घंटे पहले का है। फिलहाल पुलिस ने इसकी सूचना सभी थाना क्षेत्रों को भेज दी है ताकि उसकी शिनाख्त हो सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak