khabar abhi tak

जबलपुर में डाक्टर सुमिता मुकर्जी ने मकान खाली कराने युवक पर कराया प्राणघातक हमला, फिकवाया घर का सामान

 

जबलपुर। गढ़ा थानान्तर्गत बोस नगर गढ़ा में सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है। यहां पर डाक्टर सुमिता मुकर्जी ने मकान खाली कराने के लिए बाबा भाईजान नामक बदमाश को भेजा। जिसने घर का सारा सामान फेंककर युवक दीपक बेन पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे दीपक के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। दीपक की हालत को देखते हुए मेडिकल अस्पताल में भरती कराया गया। जहां पर दीपक की हालत नाजुक बनी हुई है। 

                                पुलिस के अनुसार दीपक बेन उम्र 26 वर्ष की नानी डाक्टर मुकर्जी के यहां करीब 40 साल से कार्यरत रही। जिसके चलते डाक्टर ने अस्पताल में ही एक कमरा दिया था। जहां पर दीपक अपनी नानी के साथ रहता था।  डाक्टर मुकर्जी कहती रही कि लम्बे समय सेवा की है, वे मकान बनाकर देगी। करीब एक साल से डाक्टर मुकर्जी द्वारा मकान खाली कराने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे है। बीती शाम 4 बजे के लगभग दीपक की नानी घर में अकेली रही, इस दौरान बाबा भाईजान निवासी ओमती अपने दो साथियों के साथ पहुंचा, जिसने डाक्टर के कहने पर घर का सामान निकालकर फें कना शुरु कर दिया। दीपक पहुंचा तो देखा कि डाक्टर मुखर्जी व बाबा भाईजान रोड पर नीचे खड़े हुए थे। सभी ने दीपक को धमकी दी कि यदि कमरा खाली नहीं किया तो जान से मार दिया जाएगा। दीपक ने कुछ समया मांगा तो सभी लोग चले गए, देर रात एक बजे के लगभग दो बदमाश आए और चाकू निकालकर दीपक पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसके दोनों पैर व कमर में चोट आई और वह गिर गया। दीपक पर हमला होते देख नानी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, इस बीच दोनों बदमाश धमकी देते हुए बोले डाक्टर मुखर्जी का मकान खाली नही करेगा तो तुझे जान से खत्म कर देगे है। भीड़ देख दोनों हमलावर भाग निकले। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दीपक को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर युवक की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने डाक्टर सुमिता मुखर्जी, बाबा भाईजान तथा दो अज्ञात लड़को के विरुद्ध धारा 296 बी, 109 (1), 61 (2), 331 (7) बीएनएस का कायम कर तलाश शुरु कर दी है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak