khabar abhi tak

जबलपुर के रांझी क्षेत्र में ठगी की अनोखी घटना, इनाम का लालच देकर महिलाओं के जेवर ले उड़ी शातिर महिला गैंग..!

जबलपुर। रांझी के रिछाई इलाके में ठगी का एक बेहद हैरान करने वाला और शातिर मामला सामने आया है। एक शातिर महिला गिरोह ने कंपनी के झूठे ऑफर्स और बड़े-बड़े इनामों का लालच देकर कई महिलाओं को अपने जाल में फंसाया और उनके लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में 5 अलग-अलग टीमों का गठन कर दिया है। 

                            पुलिस को पूछताछ में रिछाई पहाड़ी क्षेत्र की रहने वाली पीडि़ता खुश्बू पटेल ने बताया कि एक अज्ञात महिला उनके घर आई। उसने खुद को बड़ी कंपनी की प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि कंपनी में एक विशेष स्कीम चल रही है। योजना के तहत, यदि कोई अपने सोने-चांदी के जेवर फोटो खिंचवाने के लिए देगा, तो उसे कंपनी की ओर से भारी नकद राशि और बड़े इनाम दिए जाएंगे।  आरोपी महिला की बातों में आकर महिलाओं ने पहले चांदी के छोटे जेवर और पायल थमा दिए। पीडि़ता का भरोसा पूरी तरह जीतने के लिए शातिर महिला ने बदले में उन्हें स्टील का डिब्बा और थाली जैसे छोटे उपहार लाकर दे दिए। जब महिलाओं को उस पर पूरा भरोसा हो गया, तो शातिर महिला दो दिन बाद दोबारा उनके घर आ धमकी और एक बहुत बड़े ऑफर का झांसा दिया। उसने कहा कि जितने अधिक और भारी जेवर दिए जाएंगे, उतना ही बड़ा इनाम लगभग 3.5 से 4 लाख रुपये तक का फायदा मिलेगा। इस झांसे में आकर खुशबू पटेल, उनकी ननद और आसपास की अन्य महिलाओं ने अपने पास रखे लगभग 9 नग कीमती जेवर सौंप दिए। इन आभूषणों में रानी हार, सोने का मंगलसूत्र, झुमकी और जेंट्स अंगूठी सहित कई भारी-भरकम कीमती जेवर शामिल थे। जब महिलाओं को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने तुरंत परिजनों को सूचना दी और रांझी थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। सीसीटीवी में संदिग्धों के रेलवे स्टेशन की ओर भागने के अहम इनपुट मिले हैं। इसके बाद रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड चौकसी कड़ी कर दी गई है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak