khabar abhi tak

जबलपुर- एड. चिंतामन साहू मार्ग का नामकरण एवं लोकार्पण समारोह संपन्न, संघर्ष और सिद्धांतों को किया याद

जबलपुर। छोटा फुहारा क्षेत्र में स्वर्गीय एडवोकेट श्री चिंतामन साहू जी की स्मृति में एडवोकेट चिंतामन साहू मार्ग के नामकरण एवं लोकार्पण समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ तथा अध्यक्षता कर रहे सांसद आशीष दुबे सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्व. चिंतामन साहू जी के सार्वजनिक जीवन, वैचारिक प्रतिबद्धता, संगठनात्मक योगदान और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को याद किया गया।

पिता के संघर्ष और संस्कारों को याद कर भावुक हुए प्रभात साहू

स्वागत भाषण में प्रभात साहू जी ने अपने पूज्य पिता स्वर्गीय एडवोकेट श्री चिंतामन साहू जी के जीवन-संघर्ष को याद करते हुए कहा कि उनके पिता ने जीवनभर राष्ट्र, समाज और जनसेवा को प्राथमिकता दी। आपातकाल के दौरान 26 जून 1975 को गिरफ्तारी के बाद उन्हें लगभग 18 माह तक द्वितीय जेल में रहना पड़ा। कठिन परिस्थितियों के बावजूद वे अपने विचारों और सिद्धांतों पर अडिग रहे।

उन्होंने कहा कि पिता से मिले संस्कार, सत्य के प्रति निष्ठा और संघर्ष की प्रेरणा परिवार की सबसे बड़ी पूंजी है। उनके नाम पर मार्ग का नामकरण पूरे परिवार के लिए गर्व, सम्मान और भावनात्मक संतोष का अवसर है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और नगर निगम परिवार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

जनसंघ से जनता पार्टी तक रहा सक्रिय योगदान

स्व. चिंतामन साहू जी का सार्वजनिक जीवन वैचारिक निष्ठा, लोकतांत्रिक मूल्यों और संगठन के प्रति समर्पण का परिचायक रहा। वे भारतीय जनसंघ से जुड़े रहे और संगठनात्मक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने के बाद वर्ष 1977 में जनता पार्टी के गठन के समय उन्होंने प्रथम अध्यक्ष का दायित्व संभाला। उन्होंने शासकीय अधिवक्ता के रूप में भी विधि एवं जनहित के क्षेत्र में सेवाएं दीं। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा 13 जनवरी 1969 को उन्हें प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया था।

वक्ताओं ने कहा कि स्व. चिंतामन साहू जी के नाम पर मार्ग का नामकरण उनके विचारों और सार्वजनिक जीवन में दिए गए योगदान के प्रति सम्मान का प्रतीक है। यह मार्ग आने वाली पीढ़ियों को उनके संघर्ष, सिद्धांतों और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण की याद दिलाता रहेगा।

जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति

कार्यक्रम में विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी,सुशील ‘इंदु’ तिवारी,अभिलाष पांडेय, रत्नेश सोनकर,रिंकू ब्रिज, सदानंद गोडबोले, हरेंद्रजीत सिंह बब्बू, जी.एस. ठाकुर, आनंद बर्नाड,प्रशांत केशरवानी, सुभाष तिवारी एवं राम सोनकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय तिवारी जी ने किया तथा आभार प्रदर्शन राजेश द्विवेदी जी ने किया।

आयोजन समिति ने किया आभार

कार्यक्रम के आयोजन में वीरेंद्र साहू,शिवराम बैन,राजेश द्विवेदी,सुबोध साहू, हर्ष तिवारी, दीप महदले,अजय तिवारी, प्रवीण साहू, रवि साहू, राज साहू,अजीत श्रीवास्तव, डी.के. साहू,उमेश साहू, श्री दिलीप जैन, अनिल वर्मा, नीरज वर्मा, श्रीमती निशा साहू, श्रीमती प्रति राज साहू, डॉ. शुभम अवस्थी एवं समस्त प्रभात साहू मित्र मंडल का सहयोग रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak