बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पेयजल की नियमित जांच, स्वच्छता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
जबलपुर। यात्रियों एवं रेलकर्मियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पश्चिम मध्य रेल द्वारा पेयजल की नियमित जांच एवं निगरानी की जा रही है। रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पेयजल के नमूनों का क्रद्गह्यद्बस्रह्वड्डद्य ष्टद्धद्यशह्म्द्बठ्ठद्ग, क्चड्डष्ह्लद्गह्म्द्बशद्यशद्दद्बष्ड्डद्य एवं ष्टद्धद्गद्वद्बष्ड्डद्य ्रठ्ठड्डद्य4ह्यद्बह्य के माध्यम से परीक्षण किया जा रहा है, ताकि पेयजल की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप बनी रहे।
पेयजल व्यवस्था की स्वच्छता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास
पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर, भोपाल एवं कोटा मंडलों में पेयजल व्यवस्था को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए स्टेशनों पर जल स्रोतों, नलों, वाटर बूथों, पाइपलाइनों तथा पानी की टंकियों की नियमित सफाई, मरम्मत एवं निरीक्षण किया जा रहा है।
गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई
पेयजल स्रोतों, भंडारण टंकियों एवं आपूर्ति व्यवस्था की जांच के दौरान गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाते हैं। इसके अंतर्गत पाइपलाइनों में लीकेज की मरम्मत अथवा आवश्यकतानुसार बदलाव, पानी की टंकियों एवं वाटर कूलरों की नियमित सफाई तथा टंकियों को स्वच्छ रखने के लिए उचित ढक्कन एवं जाली की व्यवस्था जैसे उपाय किए जा रहे हैं। साथ ही, जल परीक्षण के माध्यम से पेयजल की गुणवत्ता पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।
