जबलपुर। शनहर का जायजा लेने निकले कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने दोपहर के वक्त तीन पत्ती चौराहे पर अचानक अपनी गाड़ी रुकवाई और वहां खड़े ऑटो रिक्शा चालकों के बीच पहुंच गए। उन्होंने चालकों से सीधे रूबरू होकर यातायात व्यवस्था सुधारने, सड़क सुरक्षा बनाए रखने और ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन करने को लेकर आवश्यक बातचीत की। प्रशासनिक मुखिया ने चालकों से उनके रोजमर्रा के कामकाज, दैनिक कमाई तथा जमीनी मुश्किलों का ब्यौरा लिया। बातचीत के दौरान उन्होंने चालकों के लिए स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण शिविर शीघ्र आयोजित कराने का भरोसा दिलाया। साथ ही संबल सहित अन्य श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं से उन्हें जोड़ने के लिए विशेष कैंप लगाने का वादा भी किया।
चालकों की आंखों और सेहत की होगी मुफ्त जांच
सड़क पर दिनभर वाहन चलाने वाले चालकों की शारीरिक तंदुरुस्ती को ध्यान में रखकर प्रशासन ने यह पहल तय की है। नजर कमजोर होने से हादसों का खतरा बना रहता है, इसलिए विशेष मेडिकल टीम बुलाकर चालकों के विजन और सामान्य स्वास्थ्य की जांच मौके पर कराई जाएगी।
संबल योजना से जुड़कर ऑटो चालकों को मिलेगा संबल
मेहनतकश वर्ग को सामाजिक सुरक्षा का दायरा देने के लिए श्रम विभाग के जरिए पंजीयन की प्रक्रिया तेज की जाएगी। इससे चालकों और उनके परिजनों को शासन की विभिन्न हितग्राही योजनाओं, छात्रवृत्ति और आकस्मिक सहायता का सीधा फायदा बिना किसी परेशानी के मिलना संभव हो सकेगा।
