जबलपुर। रिछाई इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पारले बिस्किट फैक्ट्री में सोमवार दोपहर आग भड़क उठी। आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। फैक्ट्री में भीषण आग काले धुएं का गुबार दूर.दूर तक दिखाई देने लगा।
दमकल के मुताबिक आग दो से ढाई बजे के बीच लगी थी। फैक्ट्री में देखते ही देखते आग ने हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही नगर निगम और औद्योगिक क्षेत्र की दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
जानकार कहते हैं कि फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री, पैकेजिंग मैटेरियल और खाद्य तेल होने के कारण आग तेजी से फैली। एहतियात के तौर पर फैक्ट्री के सभी कर्मचारियों और मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया था। फैक्ट्री में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
पुलिस और औद्योगिक क्षेत्र प्रबंधन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। मौके पर दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं।
