बताया गया है कि बडवारा के रोहनिया गांव में शाम को ग्रामीण दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाल रहे थे। जुलूस जब बाजार चौक से आदिवासी मोहल्ले से गुजर रहा था तभी पवन गुप्ता के मकान में किराए से रह रही अबरार इलाक की पत्नी कशरीन ने छत से पथराव शुरु कर दिया। अचानक किए गए पथराव से जुलूस में शामिल लोगों में अफरातफरी व भगदड़ मच गई। पत्थर फेंके। इस घटना को देख ग्रामीण आगबबूला हो गए उन्होने आज सुबह बडवारा थाना पहुंचकर महिला के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए घेराव कर प्रदर्शन शुरु कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि दूसरे समाज की महिला द्वारा किए गए कृत्य से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। महिला के अलावा उसके पति पर भी प्रकरण दर्ज किया जाए। पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर कशरीन पति इबरार ईलाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि ग्रामीणों द्वारा मामले से जुड़ा एक लिखित आवेदन प्राप्त हुआ था। पुलिस ने प्रारंभिक जांच पूरी करते हुए संबंधित आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और कानून के मुताबिक आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Tags
katni