पुलिस के अनुसार कटनी के तिलक कॉलेज निवासी आशीष विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष अपनी दो बहनों वर्षा 21 वर्ष व रेशमा 17 वर्ष को मोटर साइकल में बिठाकर जबलपुर जाने निकले। जब वे खितौला बायपास से आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान सामने से आए बाइक सवार आयुष पटेल उम्र 19 वर्ष निवासी ढीमरखेड़ा भिड़ंत हो गई। आमने सामने से हुई भिड़ंत में मोटर साइकलों के परखच्चे उड़ गए, वहीं बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। दुर्घटना होते देख राह चलते लोगों में चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, जिन्होने पुलिस को खबर दी। दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने घायलों को उपचार के लिए सिहोरा के शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर बाइक सवार आशीष व आयुष की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर के मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद क्षतिग्रस्तउ मोटर साइकलें सड़क पर ही पड़ी रही, जिससे जाम के हालात निर्मित हो गए थे, दोनों ओर वाहनों की लाइन लगी रही। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया, इसके बाद यातायात शुरु हो सका।
जबलपुर। सिहोरा थानान्तर्गत खितौला बायपास रोड पर आज दोपहर दो बजे के लगभग मोटर साइकलों में आमने सामने से भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों की मोटरसाइकलों के परखच्चे उड़ गए, वहीं बाइक में सवार चार लोगों को गंभीर चोटें आई है। जिसके उपचार के लिए सिहोरा के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे।
Tags
jabalpur